XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।

व्यापार घंटे

7 परिसंपत्ति वर्ग - 10 व्यापार मंच - 1000 से अधिक वित्तीय उपकरण।
XM में मुद्रा, व्यक्तिगत स्टॉक, जिंस, कीमती धातुओं, ऊर्जाओं, इक्विटी और विषयगत सूचकांकों का व्यापार करें।

फोरेक्स बाजार के घंटे

जैसे ही एक प्रमुख फोरेक्स बाजार बंद होता है, दूसरा खुल जाता है। उदाहरण के लिए, UTC के अनुसार फोरेक्स व्यापार घंटे विश्व भर में इस तरह चक्रित होते हैं: न्यूयोर्क में वह 01:00 अपराह्न – 10:00 अपराह्न UTC तक उपलब्ध रहता है; 10:00 अपराह्न UTC को सिड्नी सक्रिय हो जाता है; टोक्यो 00:00 पूर्वाह्न को खुलता है और 9:00 पूर्वाह्न UTC को बंद होता है; और, चक्र को पूरा करने के लिए, लंदन 8:00 पूर्वाह्न को खुलता है और 05:00 अपराह्न UTC को बंद होता है। इससे विश्व भर के व्यापारी और ब्रोकर, सभी महाद्वीपों के राष्ट्रीय बैंकों की भागीदारी के साथ, दिन में 24 घंटे ऑनलाइन व्यापार में संलग्न हो सकते हैं।

ज्यादा गतिविधि, ज्यादा संभावनाएँ

फोरेक्स बाजार दिन में 24 घंटे खुला होता है, और यह जानना महत्वपूर्ण है कि सबसे अधिक सक्रिय अवधियाँ कौन सी हैं।

उदाहरण के लिए, यदि हम 5 अपराह्न – 7 अपराह्न EST की कम सक्रियता वाली अवधि लें, यानी न्यूयोर्क के बंद हो जाने के बाद और टोक्यो के खुलने से पहले, तो सिड्नी व्यापार के लिए खुला होगा, लेकिन उसमें अन्य तीन प्रमुख सत्रों (लंदन, अमेरिका, टोक्यो) की तुलना में कम सक्रियता रहती है। इसलिए, कम सक्रियता का मतलब होगा कम वित्तीय अवसर। यदि आप EUR/USD, GBP/USD या USD/CHF जैसे मुद्रा युग्मों में व्यापार करना चाहें, तो आपको 8 पूर्वाह्न – 12 अपराह्न के बीच अधिक सक्रियता नजर आएगी, क्योंकि तब यूरोप और अमेरिका दोनों ही सक्रिय होते हैं।

जागरूकता और अवसर

अन्य फोरेक्स व्यापार घंटे जिनके प्रति आपको जागरूक रहना चाहिए, वे हैं जब सरकारी रिपोर्टें और आधिकारिक आर्थिक समाचार जारी होते हैं। सरकारें ये समाचार जारी करने के लिए समय-सारणियाँ प्रकाशित करती हैं जिनमें यह बताया गया होता है कि ठीक कितने बजे ये समाचार घोषित किए जाएँगे, लेकिन सरकारें विभिन्न देशों के साथ समन्वय करके ये समाचार जारी नहीं करती हैं।

इसलिए प्रमुख देशों में प्रकाशित होने वाले आर्थिक समाचारों के बारे में पता लगाना लाभकारी होता है, क्योंकि इनके प्रकाशित होने का समय और फोरेक्स व्यापार के सर्वाधिक सक्रिय सत्रों का समय लगभग समान रहता है। इस बढ़ी हुई सक्रियता का मतलब है, मुद्राओं की कीमतों में अधिक बड़े अवसर, और कभी-कभी ऑर्डरों का निष्पादन आपकी अपेक्षाओं से भिन्न कीमतों पर हो जाता है।

एक व्यापारी के रूप में आपके पास दो मुख्य विकल्प हैं: या तो समाचार जारी होने की अवधियों को अपने फोरेक्स व्यापार घंटों में शामिल कर लें, या इन अवधियों के दौरान जानबूझकर फोरेक्स व्यापार को स्थगित कर दें। इनमें से जो भी विकल्प आप चुनें, जब इन समाचारों के जारी होने से कीमतों में अचानक परिवर्तन आते हैं, तब आपको अग्र-सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए।

व्यापार सत्र

दैनिक व्यापारियों के लिए सबसे अधिक उत्पादक घंटे लंदन के बाजारों के 08:00 UTC को खुलने और 22:00 UTC को अमेरिका के बाजारों के बंद होने के बीच का समय है। व्यापार करने का चरम समय तब है जब 1 अपराह्न UTC – 4 अपराह्न UTC के दौरान लंदन और अमेरिका, ये दोनों बाजार एक साथ खुले होते हैं। दिन के मुख्य सत्र लंदन, अमेरिका और एशियाई बाजार हैं।

नीचे व्यापार सत्रों का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया गया है, जो आपको बाजार से सर्वाधिक लाभ लेने में मदद करेगा:

लंदन सत्र – 8 पूर्वाह्न UTC – 5 अपराह्न UTC के बीच खुला रहता है; EUR, GBP, USD सबसे सक्रिय मुद्राएँ हैं;

अमेरिकी सत्र – 1 अपराह्न UTC – 10 अपराह्न UTC के बीच खुला रहता है; USD, EUR, GBP, AUD, JPY सबसे सक्रिय मुद्राएँ हैं;

एशियाई सत्र – लगभग 10 अपराह्न UTC को रविवार की दुपहर को खुलता है, और लगभग 9 पूर्वाह्न UTC को यूरोपीय व्यापार सत्र में प्रवेश करता है; दैनिक तौर पर व्यापार करने के लिए उपयुक्त नहीं है।

ऑनलाइन व्यापार

XM का व्यापार समय रविवार 22:05 UTC से शुक्रवार 21:50 UTC तक है। जब हमारा डीलिंग डेस्क बंद होता है, व्यापार मंच ऑर्डरों का निष्पादन नहीं करता है और उसकी सुविधाएँ केवल देखने के लिए उपलब्ध होती हैं।

किसी भी पूछताछ, तकनीकी दिक्कतों, या तुरंत आवश्यक समर्थन के लिए, निस्संकोच हमारी 24-घंटे कार्यरत ग्राहक अनुभव टीम को ईमेल भेजें या उसके साथ कभी-कभी सजीव चैट करें। कृपया अपने पास अपना लॉगिन विवरण रखें ताकि हम आपको अपने ऑर्डरों से संबंधित समस्याओं में मदद कर सकें।

क्लोसिंग पोजिशनों के लिए, किसी वर्तमान पोजिशन हेतु प्रोफिट लें या स्टॉप-लॉस ऑर्डर रखने पर आपको हमें अपना टिकट नंबर भी बताना होगा। तब आपको बस इतना करना होगा कि किसी विशिष्ट मुद्रा युग्म के लिए एक दो-तरफा कोट का अनुरोध करें और लेन-देन का आमाप बताएँ (उदाहरण, "मैं 10 लॉटों का एक डॉलर जापानी येन कोट चाहता हूँ")। कृपया याद रखें कि यदि पासवर्ड सत्यापन विफल होता है, या आप इस प्रक्रिया से गुजरना नहीं चाहें, तो हम आपके निर्देशों पर कार्य नहीं कर सकेंगे।

जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।