XM लाया वियतनाम में प्रौद्योगिकीय क्रांति

इस तारीख को पोस्ट की गई 19/03/2024 14:53 (IST). अधिक पढ़ें CSR

Nuôi Em परियोजना के साथ एक सुखद सहयोग के तहत 20 दिसंबर 2023 को XM ने वियतनाम के उच्च प्रदेशों में एक प्रौद्योगिकीय क्रांति का सूत्रपात किया। वियतनाम के सोन ला क्षेत्र के छात्रों को 15 कंप्यूटर दान करके हमने प्रौद्योगिकीय समता लाने में योगदान किया।

Chieng Chung विद्यालय की हमारी मुलाकत के दौरान हम इस विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकों से मिलकर उस क्षेत्र के छात्रों की विशिष्ट समस्याओं को समझने की कोशिश की।

हमारी टीम ने छात्रों को कंप्यूटर के उपयोग से संबंधित मूलभूत बातें सिखाकर उन्हें इन नए उपकरणों को स्वयं चलाने का साहस दिलाया।

Nuôi Em वियतनाम के दूरदराज और पिछड़े इलाकों के जरूरतमंद बच्चों को पहचानकर उन्हें सर्वोत्तम समर्थन प्रदान करता है और उनके लिए प्रभावशाली परियोजनाएँ विकसित करता है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं, अन्नदान, तथा कंप्यूटर लैब, विद्यालय, पुल आदि का निर्माण, बच्चों को गोद लेना, तथा अन्य धर्मार्थ कार्य। इस संस्था का मिशन है गरीब समुदायों को लक्षित अनुदान से समृद्ध बनाना।

Nuôi Em परियोजना के बारे में अधिक जानें।